वेतन आहरण की मांग को लेकर तीसरे दिन कर्मचारियों ने तीन घंटे किया कार्य बहिष्कार, देखिये गुस्साए कर्मचारियों का वीडियो

ख़बर शेयर करें -


-गुरूकुल ऋषिकुल आयुर्वेद काॅलेज में कर्मचारियों ने आंदोलन
हरिद्वार। गुरूकुल ऋषिकुल आयुर्वेद काॅलेज हरिद्वार को पूर्व की भांति राज्य सरकार के नियंत्रण में करने और वेतन आहरण की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा।

आंदोलन के दूसरे चरण में आयुर्वेद काॅलेज और मुख्य परिसर हर्रावाला देहरादून के कर्मचारियों ने तीन घंटे तक अपना कार्य बहिष्कार जारी रखा। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार को आयुर्वेद विवि के शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर अपना लिखित रूप से समर्थन दिया है।
प्रशासनिक भवन में चल रहे आंदोलन के दौरान शिक्षक वेलफेयर संघ के पदाधिकारी डॉ. संजय त्रिपाठी ने कहा कि यदि विवि कार्मिकों की मांगों का निस्तारण समय से नहीं करता तो शिक्षक संघ को भी आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। आंदोलन कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के उपसचिव सुमित कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में कार्यरत कार्मिकों का दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन के अलावा भी अन्य मांगे हैं। लिखित रूप से आश्वस्त करने के उपरांत भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति पर भी अपनी प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। यदि जल्द ही कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। संघ के सलाहकार विवेक जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों को बार-बार  झूठा आश्वासन देकर अपनी मनमानी करता रहा है। नर्सिंग, एक्सरे टेक्नीशियन के 4600 ग्रेड पे के संबंध में बार-बार अनुरोध करता है, किंतु अब कर्मचारियों ने आंदोलन का मन बना लिया है। कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण नहीं होता है, तब आंदोलन को समाप्त नहीं किया जाएगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने कहा कि यदि विवि कर्मचारियों का वेतन आदि मांगों को पूर्ण करने में असमर्थ है तो वह आयुर्वेद काॅलेज को पूर्व की भांति राज्य सरकार के नियंत्रण में कर दिया जाए। जिससे कर्मचारियों का वेतन और अन्य देयकों का भुगतान कोषागार के माध्यम से हो सके।
आंदोलन कार्यक्रम समीर पांडेय, चंद्रमोहन पैन्यूली, मीनाक्षी गौड, सुरेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, कमल कुमार, नितिन कुमार, चंद्रपाल, रोहित कुमार, बीना मठपाल, राजपाल, मोनिका वर्मा, अमित लम्बा, चंद्रकला, सतीश कुमार, बृजेश, दिलबर सिंह सत्कारी, त्रिलोकी प्रसाद, रमेश पंत, दीपक ज्योति, अनुभा भट्ट, शैलेश, प्रवीण रश्मि, नित्या बाला देवी, केलाशो, विनोद कुमार, अमित कुमार, ममता बिष्ट, डॉली आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page