जानिए आज का राशिफल




माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ रविवार का दिन है। आज मकर संक्रांति का त्योहार है। आज का दिन बहुत खास है। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा रविवार का दिन।
मेष- व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
वृषभ- वाणी पर संयम रखें। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।
मिथुन- दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नेत्र विकार या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। संतान के कारण चिंतित होंगे।
कर्क- राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह- शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। नेत्र विकार की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
कन्या- पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।
तुला- दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृश्चिक-आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे।
धनु- बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे।
मकर- धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ- आर्थिक मामलों में सुधार होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मीन- मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें