राम मंदिर का नेतृत्व करने वालों को भारत रत्न और बलिदानी कार सेवकों का हो पदम विभूषण से सम्मान

ख़बर शेयर करें -

-हरिद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया
-अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने को हिंदू समाज का जताया आभार
हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की शुक्रवार को हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में परिषद के अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगडिया ने राम मंदिर का नेतृत्व करने वालों को भारत रत्न और बलिदानी कार सेवकों को पद्म विभूषण से सम्मानित करने की मांग उठाई है। उन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाये जाने पर हिंदू समाज का आभार व्यक्त किया है।  
पत्रकारों से मुखातिब होते हुए परिषद के अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर बनाने के लिए 1989 में सवा रुपया देने वाले  8 करोड़ हिंदुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सवा रुपए से एकत्रित 8 करोड़  40 लाख रुपये से खरीदे हुए पत्थर से ही मंदिर का निर्माण चल रहा है। उन्होंने राम शिला पूजन करके 1989 में अयोध्या भेजने और तीन बार कार सेवा के लिए अयोध्या आने के लिए लाखों कार सेवक और उनके परिवारों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने राम मंदिर का नेतृत्व करने वाले अशोक सिंघल, गोरख पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ, अयोध्या के महंत राम चंद्र परमहंस दास, आचार्य गिरीराज किशोर, आचार्य धर्मेंद्र, पुल्लारेड्डी हैदराबाद, एच. थिप्पारेड्डी बैंगलौर, बाला साहेब ठाकरे को भास्त रत्न देकर और बलिदानी कार सेवकों को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने की मांग की है। इस मौके पर सावित्री चंद केंद्रीय उपाध्यक्षा, देवेश उपाध्याय केंद्रीय महामंत्री, माला रावल, मनोज साहू, चंद्र सिंह जैन, प्रदीप गौड केंद्रीय मंत्री, विजय रेड्डी केंद्रीय कोषाध्यक्ष, मनोज सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, राम तिवारी महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, मुक्ता मकानी अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद, रजनी ठुकराल अध्यक्ष ओजस्वनी, हेमंत त्रिवेदी महामंत्री हिन्दू हेल्पलाईन समेत उत्तराखंड प्रांत पदाधिकारी कृष्णा कांडपाल, सुरेंद्र नौटियाल, वीरेंद्र अधिकारी, अनिल भारद्वाज, अशोक गुप्ता, सुभाष जोशी, विजेंद्र सिंह नेगी, कृपाल नेगी, रोशन रावत उपस्थित रहे। 

You cannot copy content of this page