वैलेंटाइन डे के दिन हुआ लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, कार में मिले प्रेमी-प्रेमिका के गोली लगे शव

ख़बर शेयर करें -

वेलेंटाइन डे के दिन लव स्टोरी का दर्दनाक अंत हो गया। कार में प्रेमी और प्रेमिका का गोली लगे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडा में सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 में दादरी रोड के पास सर्विस रोड पर कार में युवक-युवती के गोली लगे शव मिले। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने गोली मारकर आत्महत्या की है।

दोनों की पहचान सुमित पुत्र राजवीर निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली, उम्र-32 वर्ष और रेखा पुत्री देवचंद निवासी सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा, उम्र-26 वर्ष के रूप में हुई है।

राहगीर ने दी पुलिस को दी सूचना
पुलिस के मुताबिक, राहगीर ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे अल्ट्रोज मॉडल की सफेद कार में दो लोगों के लहूलुहान अवस्था में होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार अंदर से लॉक थी।

पुलिस ने शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए। युवक के हाथ में पिस्टल मिली और दोनों के सिर में गोली लगी थी। जानकारी के अनुसार मृतक सुमित कल सुबह से ही अपने घर से निकल गया था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं था।

वहीं शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती शुक्रवार शाम करीब सात बजे कंपनी से निकली थी लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंची थी जिसकी स्वजन से सेक्टर 58 थाना पुलिस से की थी।। युवती सेक्टर 62 के नेट कॉम लर्निंग नाम की कंपनी में काम करती थी।

पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शांति व्यवस्था स्थापित है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुमित दिल्ली न्यू अशोक नगर में ही पानी के प्लांट में काम कर रहा था। पिता राजीव दिल्ली एमसीडी में कार्यरत है। क्रिकेट का काफी शौकीन है। वह क्रिकेट खेलता था। स्वजन ने बताया कि पिछले दिनों सुमित ने रेखा के लिए नोएडा में एक फ्लैट भी खरीदा था। दीपावली पर कार ली थी।

You cannot copy content of this page