कांवड़ की चाक चौबंद व्यवस्था में 15 पेटी अवैध शराब समेत घिरा शराब तस्कर
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230709-WA0033.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने 15 पेटी अवैध शराब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया है।
पथरी पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम ने फेरूपुर चौकी के पास के पास से एक अभियुक्त को स्कार्पियो कार में 15 पेटी देशी शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया। स्कार्पियो की तलाशी लेने पर कार से 15 पेटी देशी शराब बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त की गई। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम आदिल उर्फ छोटा पुत्र आबिद निवासी सुल्तानपुर लक्सर जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र नेगी, कॉन्स्टेबल रविदत्त, शिवराज शामिल रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें