अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, आठ दिन में निपटाए काम

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। त्योहारों के चलते अक्टूबर माह में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिसके चलते खाताधार‌कों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर में आठ दिन ही बैंक खुलेंगे। इन आठ दिनों में सभी अपना बैंक का काम निपटा लें। वहीं शुरू के नौ दिन बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर माह में छुट्टियों का सिलसिला एक तारीख से ही शुरू हो रहा है। एक अक्टूबर को बैंक खातों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग है। इसी वजह सेे महीने के पहले दिन ही बैंक बंद रहेंगे। दो अक्टूबर गांधी जयंती होने से अवकाश रहेगा। तीन अक्टूबर को दुर्गा पूजा और अष्टमी की छुट्टी रहेगी। चार अक्टूबर को महा नवमी और पांच अक्टूबर को दशहरा का अवकाश रहेगा। वहीं छह अक्टूबर से सात अक्टूबर तक भी त्योहार होने से अवकाश रहेगा। आठ अक्टूबर को दूसरा शनिवार और मिलाद-ए-शरीफ होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद नौ अक्टूबर को रविवार का अवकाश है। 10 अक्टूबर को बैंक खुलने के बाद 13 अक्टूबर फिर से करवा चौथ की छुट्टी रहेगी। वहीं 14 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी की छुट्टी रहेगी। 16 अक्टूबर को फिर से रविवार का अवकाश है। 17 अक्टूबर को सोमवार को एक दिन बैंक खुलेंगे। इसके बाद 18 और 22 अक्टूबर को भी बैंक बंद रहेगा। 23 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक लगातार पांच दिन की बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं 30 और 31 अक्टूबर को भी बैंक बंद रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक छुट्टी के दिनों में बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी।

You cannot copy content of this page