हरिद्वार पुलिस के 29 जवानों को पदोन्नति, हेड कांस्टेबल से बने एडिशनल सब इंस्पेक्टर

खबर डोज, हरिद्वार। खुशियों के साथ नए साल की शुरुआत हरिद्वार पुलिस के लिए गर्व के पल लेकर आई। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा जारी आदेश के क्रम में जनपद हरिद्वार में तैनात 29 हेड कांस्टेबलों को पदोन्नत कर एडिशनल सब इंस्पेक्टर बनाया गया है। पदोन्नति की इस उपलब्धि पर सिटी और देहात क्षेत्र में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जवानों को स्टार पहनाकर सम्मानित किया।

सिटी एरिया में आयोजित कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा ने पदोन्नत हुए जवानों के कंधों पर स्टार लगाए और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। वहीं देहात क्षेत्र में एसपी ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने प्रमोट हुए जवानों को स्टार पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दोनों अधिकारियों ने जवानों को अपने नए दायित्वों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से निभाने के लिए प्रेरित किया।
पदोन्नति पाने वाले जवानों में एडिशनल सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद मनोडी, रविन्द्र गौड़, सुभाष बुटोला, मनमोहन सिंह, राम आशिष यादव, दरम्यान सिंह रावत, रणजीत सिंह, प्रवीण कुमार, सरदार सिंह तोमर, अश्वनी यादव, मोहन लाल, संजीव कुमार, मुन्ना सिंह, मनोज कुमार शाह, श्याम बाबू, लक्ष्मण सिंह, कुंदन सिंह, अतर सिंह चौहान, बृजेश राणा, बलविंदर सिंह, प्रशान्त कुमार यादव, इतेन्द्र डबराल, रघुवीर, मनोज, जसवंत, सूरज पाल, बृजकिशोर, नवीन सिंह और गिरीश शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा। पदोन्नत हुए जवानों ने इसे अपने लंबे सेवाकाल की मेहनत का परिणाम बताया और कहा कि वे नई जिम्मेदारियों के साथ और अधिक समर्पण भाव से जनता की सेवा करेंगे। अधिकारियों ने भी विश्वास जताया कि ये सभी जवान अपने अनुभव और अनुशासन के बल पर कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







