कोरोनाकाल में छोड़ दिए थे 320 कैदी, अब पकड़ने को उत्तराखंड पुलिस करेगी कसरत

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस को अब 320 उन कैदियों की तलाश है। जिनको कोरोना महामारी के दौरान जेल से पैरोल पर छोड़ा गया था, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी ये कैदी आज तक जेल वापस नही लौटे हैं। जिनके धरपकड के लिए अब पुलिस एक अभियान शुरू करेगी।
जेलों में कैपेसिटी से अधिक कैदी होने के कारण कोरोना महामारी के दौरान जेलों में सोशियल डिस्टेंस का सही से पालन करने के लिए सुपरिम कोर्ट ने एक आदेश जारी किया था। जिसमे 7 साल से कम सजा वाले सजायाफ्ता और ट्राइल कैदियों को पैरोल पर छोड़ दिया जाये। जिससे कोरोना जैसी बिमारी जेलों में न फैल पाए जिसके तहत उत्तराखंड की सभी जेलों से करीब साढ़े 8 सौ कैदियों को पैरोल पर जेलों से छोड़ा गया, लेकिन इन कैदियों में से करीब 320 ऐसे कैदी है, जो समय पूरा होने के बाद भी वापस नही लौटे हैं। जिनको पकड़ने के लिए अब अभियान शुरू किया जा रहा है। वी मुरुगेशन, ADG लॉ एंड ऑर्डर के मुताबिक पैरोल पर छुटे कैदियों में कई ऐसे भी कैदी है, जो पैरोल पर बहार निकल कर दोबारा अपराध की दुनिया में गये और समय से पहले ही किसी न किसी अपराध के चलते वापस जेल चले गये। लेकिन 320 कैदियों के लिए अब प्रदेश में अभियान शुरू होगा।

You cannot copy content of this page