बड़ा हादसा: श्रीनगर हाइवे पर वैष्णो देवी जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत

ख़बर शेयर करें -

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के नेशनल हाइवे में यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। घटना में 10 यात्रियों की मौत हो गई। बस अमृतसर से यात्रियों को लेकर कटरा की ओर निकली थी। यात्री वैष्णव देवी में दर्शन करने जा रहे थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हाइवे पर दुर्घटना हुई। जब यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों के मुताबिक, बस अमृतसर से कटरा जा रही थी, जिसमें वैष्णो देवी में दर्शन के लिए जा रहे अधिकांश यात्री सवार थे। सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे। मृतकों के शव पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि बस दुर्घटना जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुई। उपायुक्त (डीसी) जम्मू अवनी लवासा ने बताया कि 10 लोग मारे गए हैं, और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बस अमृतसर से कटरा की ओर जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को जीएमसी जम्मू लाया गया है। 12 अन्य को स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है। फिलहाल केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जिन यात्रियों को होश है, उनसे पूछाछ की जा रही है। बस सफेद और गुलाबी रंग की थी और उस पर प्रिंस ट्रैवल्स लिखा था।

You cannot copy content of this page