स्मैक को लेकर हुआ विवाद: दोस्त ने कर दिया युवक का कत्ल, 3 घंटे में ही पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी
ऊधम सिंह नगर। स्मैक के नशे को लेकर हुई मामूली कहासुनी पर दोस्त ने युवक को चाकू घोंप दिया। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के तीन घंटे अंतराल में पुलिस ने आरोपी को काशीपुर से गिरफ्तार किया।
जसपुर में स्मैक के नशे को लेकर हुई मामूली कहासुनी पर दोस्त ने युवक को चाकू घोंप दिया। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के अगले दिन खेत में खून से लथपथ शव मिलने से परिजनों के होश उड़ गए। आरोपी घर में ताला लगाकर परिजनों संग भाग गया। घटना की सूचना के तीन घंटे अंतराल में पुलिस ने आरोपी को काशीपुर से गिरफ्तार किया।
मोहल्ला नईबस्ती निवासी अरमान अली (23) पुत्र शफीक अहमद सोमवार को ईद मनाने के बाद घर में आराम कर रहा था। इसी मोहल्ले के रहने वाले दोस्त मो. समीर ने शाम को अरमान को फोन किया। फोन नहीं उठाने पर वह उसके घर आ गया। घूमने जाने की बात वह अरमान को अपने साथ ले गया। मंगलवार सुबह मंडवाखेड़ा गांव के एक खेत में अरमान का खून से लतपथ शव मिला। इससे हड़कंप मच गया। फुफेरे भाई शाहनवाज ने शव की शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक समीर ने अरमान की पीठ और सीने में चाकू से कई बार वार किए। पुलिस ने अरमान की मां शकीला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मौके का मुआयना कर मामले में गहनता से जांच के निर्देश दिए।
एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्र के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि अरमान और समीर दोनों एक साथ नशा करते थे। दोनों में स्मैक को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। सोमवार को समीर अरमान की हत्या करने की नियत से उसे घर से लेकर गया था। आरोपी को काशीपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामले में मृतक की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





रुड़की–लक्सर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं संग बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, किसान चिंतित, देखिए वीडियो 

