गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में दो युवकों के बीच हुई फायरिंग
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/08/14_08_2023-firing1234-1.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवती को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली एक युवक की जांघ में लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है। जब थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद में रचित और अमित के बीच एक युवती के बीच विवाद हो गया। सुभाष पुत्र उमेश निवासी रावली भी वहां से घूमता हुआ निकल रहा था। बताया जा रहा है कि रचित भी सुभाष का मित्र है।
आरोप है कि रचित ने हथियार से फायरिंग कर दी। जिससे सुभाष के दाएं पैर ( जांघ) में गोली जा लगी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोली चलते ही सभी इधर-उधर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहां फिलहाल उसका उपचार दिया जा रहा है। सिडकुल थाने एसएसआई शहजाद अली ने मौके पर पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी जुटाई। एसपी क्राइम रेखा यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें