विवि प्रशासन के आश्वासन के बाद आयुर्वेद कर्मचारियों का धरना स्थागित, आज से शुरू किया कार्य

ख़बर शेयर करें -


हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का 9 सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर चार चरणों में कार्य बहिष्कार चल रहा था। बुधवार को विवि प्रशासन से द्विपक्षीय वार्ता और आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना स्थागित कर दिया है। कर्मचारियों ने गुरूवार से कार्य करना शुरू कर दिया है।  
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खीमानंद भट्ट ने बताया कि बुधवार को संघ के प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में विवि प्रशासन से द्विपक्षीय वार्ता हुई है। कर्मचारियों की 9 सूत्रीय मांगें काफी लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। सभी मांगों पर विवि प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन और कार्यबहिष्कार को 30 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा स्वास्थ्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ दिनेश लखेडा ने विवि प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए समझौते को कर्मचारियों की एकता की जीत बताया है। कहा कि एकता से ही विजय प्राप्त होती है। वार्ता में कुलपति डाॅ. अरुण कुमार त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ. अनुप कुमार गक्खड़ आनंद सिंह, प्रोफेसर डॉ नरेश कुमार चैधरी, अनूप कुमार डिमरी, प्रशानिक अधिकारी संगठन की ओर से विश्विद्यालय महासंघ की ओर से मुख्य संरक्षक भूपाल सिंह करायत, अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महामंत्री लक्ष्मण सिंह रौतेला, अध्यक्ष खीमा नंद भट्ट, चंद्रमोहन पैन्यूली, सुनीता तिवारी, विवेक विभव जोशी, रमेश चंद्र पंत, समीर पांडेय, अनिल सिंह नेगी, शैलेश सेमवाल, लक्ष्मी उनियाल, छत्रपाल सिंह, ममता कठायत शामिल रहे।   

You cannot copy content of this page