चंद्रयान-3 की सफलता से उत्साहित लोगों ने निकाला पैदल मार्च, पीएम मोदी का जताया आभार

ख़बर शेयर करें -

चंद्रयान-3 की सफलता से उत्साहित लोगों ने निकाला पैदल मार्च, पीएम मोदी का जताया आभार
-सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाजपा नेता संजय चोपड़ा के नेतृत्व में निकाला पैदल मार्च
-घंटे घड़ियाल बजाकर पीएम नरेंद्र मोदी का जताया आभार
हरिद्वार। चंद्रयान-3 की सफलता से उत्साहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गुरूवार को भाजपा नेता संजय चोपड़ा के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान प्रतिनिधियों ने शंखनाद करते हुए घंटे-घड़ियाल बजाकर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने चंद्रयान टीम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी शुभकामनाएं दी हैं।
गुरूवार को पैदल मार्च बिरला चैक से चंडी चैराहे तक निकाला गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चंद्रयान की सफलता का श्रेय केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार को जाता है, जिस प्रकार से चंद्रयान का संचालन करने वाली टीम का उत्साहवर्धन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किया जाता रहा है। आज भारत देश का नाम एक बार फिर विश्व में एक बहुत बड़ी उपलब्धि के साथ जाना जा रहा है। कहा कि देश का तिरंगा चांद आसमान पर स्थापित किए जाने से प्रत्येक भारतीय अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहा है। केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य आलोक मिश्रा ने कहा कि चंद्रयान की सफलता से आने वाले दिनों में देश की तकनीकी रूप से और विकास करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया है। देश दुनिया में चंद्रयान की सफलता से देश को एक और नई पहचान के साथ आगे बढ़ाया है। इस मौके पर लघु व्यापारी नेता मनोज कुमार मंडल, विक्रम यूनियन महासंघ के प्रवक्ता आदेश पंडित, चैकीदार संगठन के मान सिंह, मोहन लाल, पंडित मनीष शर्मा, वीरेंद्र पुरी, अनिल पुरी, श्रमिक कल्याण परिषद के कुमार सिंह मंडवाल, चंदन सिंह रावत, सचिन राजपूत, अनु कश्यप, जय सिंह बिष्ट, जोगेंद्र सिंह, अतुल कुमार, जयदीप, ललित, गौरव चैहान, प्रकाश सिंह, राजकुमार, अशोक शर्मा, नईम सलमानी, सोनू, ओमप्रकाश कालियन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

You cannot copy content of this page