कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद कोटद्वार की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे

ख़बर शेयर करें -

कोरोना के बाद डेंगू और मलेरिया की बीमारी चरम पर
-नगर निगम दे रहा है वैकल्पिक व्यवस्था बनाए जाने की दुहाई


कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के कर्मचारियों की हड़ताल 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी है। इस दौरान नगर में पिछले 3 दिनों से सफाई न होने के कारण चारों ओर गंदगी फैल गई है। नगर में सफाई ना होने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल व्याप्त हैं।
जहां एक और कोरोना के बाद डेंगू और मलेरिया की बीमारी का डर लोगों में बैठा हुआ है। वही नगर निगम के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद शहर में चारों ओर कूड़े के अंबार लग गए हैं। यदि जल्द ही नगर निगम कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो नगर में खतरनाक बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। नगर निगम कोटद्वार के सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार का कहना है कि नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन कर्मचारियों ने उसका भी विरोध कर दिया है। इस संबंध में जल्द ही कोई व्यवस्था बनाकर नगर में सफाई व्यवस्था सुचारू की जाएगी।

You cannot copy content of this page