हरिद्वार जिले की कोतवाली के दो दरोगाओं पर भ्रष्टाचार का आरोप, एसएसपी से उठाई मामला दर्ज करने की मांग, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। बागपत निवासी निश्चय राणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से गंगनहर थाने में तैनात रहे दो उपनिरीक्षकों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए वार्ता निश्चय राणा ने कहा कि वर्ष 2012 में बागपत में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उन्होंने लगातार मजबूती से पैरवी की, जिसके चलते अदालत ने पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हालांकि, इस मामले में दो आरोपी अब भी फरार हैं।
निश्चय राणा का आरोप है कि केस की पैरवी करने के चलते उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों में कई मुकदमे दर्ज कराए गए, जो बाद में जांच में झूठे साबित हुए। कहा कि कुछ समय पहले रानीपुर कोतवाली में उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस जांच में वह भी फर्जी निकला।
कहा कि वर्ष 2023 में उनके छोटे भाई निवेश राणा के खिलाफ रुड़की के गंगनहर थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि इस मामले की जांच कर रहे दो उपनिरीक्षकों ने केस बंद करने के नाम पर उनसे बड़ी रकम की मांग की। शिकायत किए जाने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।
निश्चय राणा ने अब एसएसपी से मांग की है कि दोनों उपनिरीक्षकों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

You cannot copy content of this page