कोटद्वार में भाजपा मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा, शांता बमराड़ा समेत पांच को जिम्मेदारी

खबर डोज, कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कोटद्वार जिले में विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति एवं सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के बाद की गई है।
जिलाध्यक्ष कोटद्वार ऐश्वर्य राजगौरव नौटियाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार युवा मोर्चा की कमान शांता बमराड़ा को सौंपी गई है। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी शशिबाला केस्टवाल को दी गई है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह बिष्ट को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सैनी को बनाया गया है, जबकि अनुसूचित जाति मोर्चा की कमान सुनीता देवी को सौंपी गई है।
भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इन नियुक्तियों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नए मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति से कोटद्वार जिले में भाजपा की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







उत्तराखंड में 15 आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, कई महत्वपूर्ण पदों पर बदले गए अफसर