अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुई एएसपी कोटद्वार मनीषा जोशी

ख़बर शेयर करें -


कोटद्वार। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी समेत तीन महिला उपनिरीक्षक और महिला कांस्टेबल को सम्मानित किया गया।


बालासौड़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में हंस फाउंडेशन और प्रभा फाउंडेशन की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि पदमेंद्र सिंह बिष्ट और विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ अपने घर को भी चला रही है। महिलाओं को अपने अधिकारियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सबसे अधिक मामले महिलाओं से संबंधित थाने चौकियों में आते हैं। जिनका निस्तारण करने के लिए पुलिस भी भरसक प्रयास करती है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि यदि कोई भी महिला पीड़ित है तो वह है उनसे सीधे संपर्क कर सकती हैं और अपनी समस्या को बता सकती हैं। इस मौके पर प्रभा फाउंडेशन की अध्यक्ष सविता खंडूरी ने सभी अतिथियों को चार धाम यात्रा का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। महिला दिवस की अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी को शॉल ओढ़ाकर भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा कोतवाली कोटद्वार की महिला उपनिरीक्षक दीपा मल्ल, उप निरीक्षक सुमन लता, उप निरीक्षक ममता मखलोगा, महिला कांस्टेबल नेहा रावत और रजनी नौटियाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं और छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। प्रभा फाउंडेशन की अध्यक्ष सविता खंडूरी ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षिका अलका बिष्ट, रेनू गौड़, सुनीता डंडरियाल, मंजू, नीरजा गौड़, सामाजिक कार्यकर्ता सुषमा जखमोला, प्रीति सिंह, रेखा बलूनी, शकुंतला चौहान, नम्रता कंडारी, अनीता आर्य, सोनिया नेगी, छात्राएं शिवानी नेगी, अंजलि नेगी, श्वेता रावत, विधि भारद्वाज, अनुकृति कोटनाला, हस्तशिल्प के क्षेत्र में कांति चौहान, लक्ष्मी नेगी, चंद्रकला, आशा कार्यकर्ती जागृति देवी, नवोदित प्रतिभाये अनिता चौधरी, दिव्या ध्यानी, अवनी भोज, ओशिन भंडारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला कीर्तन मंडलियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें शक्ति दरबार कीर्तन मंडली से मीनू डोबरियाल, सुखरौ देवी कीर्तन मंडली से प्रसन्ना नेगी, एकता कीर्तन मंडली से सुलोचना जदली, नंदा देवी कीर्तन मंडली से आरती जदली, राधा कृष्ण कीर्तन मंडली से सुशीला कोटनाला, नीलकंठ कीर्तन मंडली से मंजू बड़थ्वाल, वैष्णवी कीर्तन मंडली से सुधा जखमोला, वैष्णवी कीर्तन मंडली से योगिता जखमोला, नैना देवी कीर्तन मंडली से अलका बिष्ट, सरस्वती कीर्तन मंडली से उर्मिला चौहान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख दुगड्डा गीता नेगी, योगिता सुंद्रियाल, रानी नेगी, अनीता आर्य, कृष्णा बहुगुणा, मालती बिष्ट आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page