हरिद्वार में सुबह तड़के से ही स्नान जारी, दिल्ली हाईवे पर बड़े वाहन प्रतिबंधित

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। मकर संक्रांति स्नान पर्व धर्मनगरी हरिद्वार सहित उत्‍तराखंड के समस्‍त गंगा घाटों पर शनिवार तड़के से गंगा स्‍नान जारी है। तड़के से ही लोग हर-हर गंगे का उच्‍चारण कर पावन डुबकी लगा रहे हैं। वहीं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कसी हुई है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद बनाने के लिए मेला क्षेत्र को सात जोन व 17 सेक्टरों में बांटा गया है।

दोपहर दो बजे तक भारी वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। शहर में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक 14 जनवरी की दोपहर दो बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं।

You cannot copy content of this page