कैंची धाम में बादल फटने से तबाही, अल्मोड़ा- हल्द्वानी हाइवे बंद
भीमताल। देर शाम हुई तेज बारिश के बाद बड़ा नुकसान हुआ है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे में कैंची धाम के पास सड़क में मलवा आ गया। इस वजह से सड़क मार्ग बंद हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई है। लोगों ने बताया कि देर शाम तेज बारिश के बाद क्षेत्र में बेहद अधिक नुकसान हुआ है। कुछ लोगों ने बताया कि क्षेत्र में तेज बारिश के साथ बादल फट गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नैनीताल शैलेश कुमार ने बताया कि बारिश के बाद अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे कैंची सहित कई जगहों में बंद है। मौके पर टीम सड़क खोलने का काम कर रही है। मार्ग में वाहनों की आवाजाही कब शुरू होगी। इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








गणतंत्र दिवस समारोह में अनुशासन पर सवाल, उत्तराखंड के दो नए IPS अधिकारियों पर गिरी गाज, अभी से है यह हाल तो भविष्य में जिलों के चार्ज में कैसे दिखाएंगे कमाल