भारतीय जनता पार्टी ने जारी कर दी पहली सूची, पढ़िये, पूरी सूची

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे। उमेश शर्मा काऊ रायपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर मैदान में है जबकि गणेश जोशी मसूरी से चुनाव लड़ेंगे। अभी कोटद्वार और डोईवाला समेत अन्य विधानसभाओं का टिकट फाइनल होना बाकी है।

आज जारी हुई सूची में पुष्कर सिंह धामी खटीमा, सुबोध उनियाल नरेन्द्र नगर, प्रीतम सिंह पंवार धनौल्टी, गणेश जोशी मसूरी, मदन कौशिक हरिद्वार, श्रीनगर धन सिंह रावत, चौबट्टाखाल सतपाल महाराज, डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, गदरपुर अरविन्द पांडेय, सितारगंज सौरभ बहुगुणा, हरिद्वार ग्रामीण स्वामी यतीश्वरानंद, पुरोला दुर्गेश लाल, रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, बद्रीनाथ महेंद्र भट्ट, लालकुआं नवीन दुम्का, कालाढूंगी बंशीधर भगत, ज्वालापुर सुरेश राठौर, रुड़की प्रदीप बत्रा, रानीपुर भेल आदेश चौहान, खानपुर कुंवर रानी देवयानी, रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, देवप्रयाग विनोद कण्डारी, सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर, धरमपुर विनोद चमोली, गंगोत्री से सुरेश चौहान, सोमेश्वर रेखा आर्य, प्रताप नगर गुड्डू भाई विजय पवार, विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान और रायपुर सीट से उमेश शर्मा काऊ की पहली सूची जारी की गई।

You cannot copy content of this page