बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड पुलिस के 2 दरोगा निलंबित, 7 के खिलाफ जांच के आदेश

ख़बर शेयर करें -


देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के आदेशों पर जांच में लापरवाही धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में लापरवाही बरतने पर राजधानी में तैनात दो दरोगा निलंबित किए गए हैं। जबकि सात के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने कारवाई की है।

जानकारी के मुताबिक सात के खिलाफ जांच खोली गई है। जिसमें उप निरीक्षक मनवर सिंह, विनोद कुमार, डीएन पुरोहित, कविंद्र राणा, नरेंद्र पुरी, संदीप कुमार, शोएब अली शामिल हैं। धोखाधड़ी की विवेचना में लापरवाही बरतने पर उप निरीक्षक विनोद गोला थाना राजपुर, बलवीर सिंह थाना पटेल नगर को निलंबित किया गया।

You cannot copy content of this page