बिग ब्रेकिंग: शराब फैक्ट्री मामले में दो इंस्पेक्टर समेत छह सस्पेंड
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/06/08_07_2021-liquir_21810863.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
देहरादून। उधम सिंह नगर में पुलिस ने नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जिसके बाद हरकत में आबकारी विभाग दो इंस्पेक्टर समेत 6 के खिलाफ कार्रवाई की है।
शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद देहरादून में बैठे आबकारी विभाग के अधिकारियों की नींद खुली और आनन-फानन में फजीहत से बचने के लिए बाजपुर में तैनात आबकारी विभाग में तैनात 2 निरीक्षक, मोहन सिंह कोरंगा और सोनू सिंह, एक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार,व एक प्रधान सिपाही नितिन कुमार और 2 सिपाही धर्म सिंह, जगवती पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें