सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना जीते

ख़बर शेयर करें -


अल्मोड़ा। उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गये हैं। रविवार को आए चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली का 4700 वोटों से हराकर जीत दर्ज कराई है। कई चरणों में चली काउंटिंग में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे नहीं हुए। भाजपा को सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में मिली जीत पर भाजपाईयों ने खुशी का इजहार किया है। भाजपा ने इस बार कांग्रेस को अधिक अंतर से हराया है।

You cannot copy content of this page