दोस्त से भाजपा नेत्री ने कराया 13 साल की बेटी का यौन शोषण, कई बार हुआ शोषण, कैसे खुला मामला


हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पर अपनी ही 13 साल की बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। आरोप है कि भाजपा नेत्री ने अपने ब्वायफ्रेंड से खुद की मौजूदगी में बेटी का यौन शोषण कराया। पुलिस के अनुसार कई बार बच्ची का यौन शोषण हुआ। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आरोपी भाजपा नेत्री को गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे खुला राज
पुलिस के अनुसार भाजपा नेत्री का अपने पति से विवाद चल रहा है और दोनों अलग-अलग रहते हैं। एक माह पहले बच्ची अपने पिता के पास रहने आई थी। बच्ची को गुमसुम देखकर पिता के पूछने पर उसने सारी आपबीती बता दी। इसके बाद पिता ने पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी भाजपा नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
कौन है भाजपा नेत्री का ब्वायफ्रेंड
वहीं बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री का ब्वायफ्रेंड सुमन नगर का ही रहने वाला है और उसने कई बार बच्ची का यौन शोषण कराया। पुलिस भाजपा नेत्री के ब्वायफ्रेंड की तलाश कर रही है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं महिला के दोस्त व अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें