सड़क सुरक्षा माह के तहत कोटद्वार में रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 35 का नेत्र परीक्षण तो 23 ने किया रक्तदान

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, कोटद्वार। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार को परिवहन विभाग कोटद्वार के तत्वावधान में एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। इस अवसर पर प्रकाश आई केयर ऑप्टिकल, आधारशिला रक्तदान समूह कोटद्वार तथा बेस अस्पताल कोटद्वार के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में चिकित्सा विभाग की ओर से अजय सिंह मेहरा, ज्योत्सना, प्रदीप रावत और कपिल कुमार ने सेवाएं दीं। वहीं प्रकाश आई केयर ऑप्टिकल की टीम से सतीश अमोली एवं कुमारी गीता ने नेत्र परीक्षण किया। आधारशिला रक्तदान समूह की ओर से दलजीत सिंह (संचालक) और गिरिराज सिंह (समूह संरक्षक) की सक्रिय भूमिका रही।

शिविर के दौरान कुल 35 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जबकि 23 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के साथ-साथ आमजन में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजकों ने शिविर में सहयोग करने वाले सभी संस्थानों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

परिवहन विभाग कोटद्वार से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शशि दुबे, परिवहन कर अधिकारी जयंत वशिष्ठ, आरआई विकास सिंह, परिवहन उप निरीक्षक सुशील कुमार, परिवहन उप निरीक्षक विजेंद्र प्रसाद सहित अन्य प्रवर्तन कर्मियों सुमित कुमार, कुंदन सिंह, देवेश भट्ट, अंकित कुमार, सुमित गुसाईं, राकेश कुनियाल एवं प्रिया ने भी शिविर में सहभागिता की।

You cannot copy content of this page