नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर

ख़बर शेयर करें -


विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने जिले के पदाधिकारियों से की चर्चा
देहरादून। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी के नवनियुक्त जिले के पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

नगर निगम के सभी वार्डों में घर-घर जाकर पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को देनी होगी। कहा कि विधानसभा और जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों को चुनाव में अभी से वार्ड वार मीटिंग करनी है। इस संबंध में पूर्व पदाधिकारी और वर्तमान बूथ और सेक्टर कमेटी के साथियों के साथ बैठकर चर्चा करें।

जिसके बाद नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों और मोर्चे के नवनियुक्त जिले के पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक एवं सहभोज भी हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, जिला कोषाध्यक्ष आकाश फूल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनीता आर्य, सुलेखा गौड़, मनोज पांथरी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page