कप्तान का कड़ा नेतृत्व: सीआईयू कोटद्वार का नशा तस्करों पर एक माह में तीसरा प्रहार, बड़ा नशा तस्कर दल्लू और विजय चरस समेत गिरफ्तार, देखिए वीडियो

–कोटद्वार निवासी दल्लू के जुड़े हैं बागेशर जिले से तार, एनडीपीएस के मामले में जेल से अपील पर है बाहर
–दल्लू को पूर्व में सुनाई जा चुकी है दस वर्ष की सजा
–सीआईयू और कोटद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
खबर डोज, कोटद्वार। पौड़ी जिले के पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार के कड़े नेतृत्व में लगातार जिले में नशा तस्करों की कमर तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से कप्तान के नेतृत्व की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। बुधवार को सीआईयू कोटद्वार और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कोटद्वार का एक बड़ा तस्कर अपने साथी के साथ दबोचा गया है, जिससे पुलिस को लाखों रुपए लगभग 3 किलो चरस मिली है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार सांय बीईएल रोड पर रोजाना की तरह पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, इस दौरान शक होने पर दो युवकों को पुलिस ने रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों युवकों के पास लगभग तीन किलो चरस मिली है। पुलिस ने दोनों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई।

पुलिस पूछताछ में नशा तस्करों ने अपना नाम दलजीत उर्फ दल्लू पुत्र शंभू निवासी शिवपुर कोटद्वार और विजय सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी मानपुर कोटद्वार बताया है। पुलिस को दल्लू के पास से 1 किलो 800 ग्राम तो विजय सिंह के पास से 1 किलो 200 ग्राम चरस मिली है। पकड़े गए नशा तस्कर विजय सिंह ने बताया कि यह चरस वह पहाड़ी जनपद से खरीद कर लाया है, जिसकी बिक्री यहां कोटद्वार शहर में करनी थी।

पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशन पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जिला पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बताया कि सीआईयू और कोटद्वार पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में नशा तस्करों पर यह तीसरी कार्रवाई है, सभी ऑपरेशन में कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया कि पुलिस टीम ने दलजीत उर्फ दल्लू की गिरफ्तारी के बाद जब आपराधिक खंगाला तो उसमें चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। दल्लू के तार पूर्व में बागेश्वर जिले से जुड़े पाए गए हैं। चरस समेत पकड़े गए दल्लू को एनडीपीएस के मामले में बागेश्वर जनपद में दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है, लेकिन वह वर्तमान में अपील पर बाहर रहकर नशे के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।
पुलिस टीम में सीआईयू प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत तोमर, बाजार चौकी प्रभारी विनोद चपराणा, उपनिरीक्षक सुशील, हेड कांस्टेबल शशिकांत त्यागी, कांस्टेबल आशीष बिष्ट शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







