कोटद्वार में बुजुर्ग महिला के गले से गायब हुई चेन, दो युवतियां हिरासत, एक फरार

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। कोटद्वार के नींबूचोड़ चौराहे पर एक बुजुर्ग महिला की चैन गायब होने की घटना हुई है। पीड़ित महिला अपने बीमार भाई को देखने जा रही थीं। जब महिला अपने गंतव्य पर पहुंचने वाली थी तो उन्होंने अपने गले पर हाथ लगाया। जहाँ उनके गले से चेन गायब थी। बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर तीनों लड़कियां भागने लगी। दो लड़कियां पब्लिक के हत्थे चढ़ गई और एक लड़की बचकर भाग निकली।
स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया। पकड़ी गई दोनों लड़कियां मेरठ और बरेली की बताई जा रही हैं। दोनों लड़कियों से पूछताछ की जा रही है और मौके से भागी हुई लड़की की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि चेन गायब होने के मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

You cannot copy content of this page