दून सीएमओ से मांगों के निस्तारण को लेकर मिले चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। शनिवार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा और प्रदेश उपाध्यक्ष नेलसन अरोड़ा के नेतृत्व में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ संजय जैन से भेंट वार्ता की। उन्होंने संघ की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपेक्षा की कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण जल्द किया जायेगा।
डॉ संजय जैन मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून ने कहा कि इससे पूर्व टिहरी में भी कर्मचारियों के रुके हुए सभी कार्य पूर्ण करा दिए गए हैं। अब देहरादून में भी किसी भी कर्मचारी का कार्य नही रुकने दिया जायेगा। आप सभी को भी इसमें सहयोग करना होगा।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने कहा कि कर्मचारियों की ओर से आपको कोई भी परेशानी नही होगी। सभी अपने कार्यों के प्रति सजग रहेंगे। यह भरोसा हम आपको दिलाते हैं। नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून को शुभकामनाएं देने वालों में दिनेश लखेड़ा, नेलसन अरोड़ा, गुरुप्रसाद गोदियाल, त्रिभुवन पाल,नवीन नवानी,फुलपत्ता, सतीश, नवीन शर्मा, विनोद बिष्ट इत्यादि रहे।

You cannot copy content of this page