नगर निगम शर्म करो, प्रसिद्ध धाम सिद्ध बली मंदिर की एंट्री पर पड़ा है कूड़े का ढेर
कोटद्वार। देश विदेश में प्रसिद्ध पौड़ी जिले के कोटद्वार स्थित सिद्ध बली मंदिर की एंट्री पर ही काफी कूड़ा पड़ा हुआ है। जो कोटद्वार नगर निगम के लिए बड़े ही शर्म की बात है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि शहर के प्रसिद्ध धाम सिद्धबली मंदिर की एंट्री पर ही कूड़े का ढेर लगा है तो नगर निगम कोटद्वार शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कैसे रखता होगा। सिद्धबली धाम में दूरदराज से श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं यहां की सफाई व्यवस्था नगर निगम को दुरुस्त रखनी चाहिए लेकिन नगर निगम चैन की नींद सोया हुआ है। श्री सिद्धबली मंदिर समिति के पूर्व सचिव धर्मवीर गुसाईं का कहना है कि नगर निगम कोटद्वार यूं तो सफाई व्यवस्था के दावे करता है, लेकिन सच्चाई तो सिद्धबली मंदिर की एंट्री पर पड़े कूड़े के ढेर को देखकर साफ दिखाई दे रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







लोनिवि की लीपापोती: हिलबाई पास रोड है बंद, सीएम और डीएम से शिकायत के बाद भी जारी है निर्माण कार्य, व्यापारी ने लगाए आरोप, देखिए वीडियो 