सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, 3 बजे से शुरू होगी नगर में सफाई

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के सफाई कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कुछ दिनों से हड़ताल पर थे। हड़ताल के चलते नगर में कहीं भी सफाई नहीं हो रही है। इसके चलते नगर में चारों ओर कूड़े का अंबार लग गया है। नगर में कूड़े का अंबार लगने से खतरनाक बीमारियों के फैलने का खतरा बन गया है। कर्मचारी नेता शशि ने बताया कि हड़ताल को खत्म कर दिया गया है और अब 3:00 बजे से नगर में कूड़े की सफाई शुरू हो जाएगी। कोटद्वार नगर निगम के नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों से वार्ता के बाद आज 3:00 बजे से नगर में कूड़े की सफाई शुरू हो जाएगी।

You cannot copy content of this page