सीएम बोले, सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को मिलेगा राज्यमंत्री का दर्जा
देहरादून । राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को फिर से राज्य मंत्री का दर्जा दिया जाएगा । सरकार ये फैसला पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में लिया है । सीएम धामी ने रुद्रपुर में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यशाला में यह भी ऐलान किया है कि ग्राम प्रधानों को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी । कोरोना काल में ग्राम प्रधानों के बेहतर कामों को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है । इसका लाभ प्रदेश के करीब 8 हजार से अधिक ग्राम प्रधानों को मिलेगा ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








गणतंत्र दिवस समारोह में अनुशासन पर सवाल, उत्तराखंड के दो नए IPS अधिकारियों पर गिरी गाज, अभी से है यह हाल तो भविष्य में जिलों के चार्ज में कैसे दिखाएंगे कमाल