कोटद्वार आरटीओ चेकपोस्ट सुर्खियों में, सुबह-सुबह चेकपोस्ट पर आपस में भिड़े दो सिपाही

कोटद्वार। कोटद्वार कौड़िया का आरटीओ चेकपोस्ट आजकल सुर्खियों में चल रहा है। आज दो सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह कोडिया आरटीओ चेकपोस्ट पर आरटीओ के ही दो सिपाहियों दिनेश और नवरत्न में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक सिपाही घायल हो गया। झगड़े के दौरान काफी भीड़ लग गई। सूत्रों के मुताबिक यह झगड़ा पैसे की लेन देन को लेकर होना बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नही आई है। एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि विवाद हुआ है, दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





पौड़ी गढ़वाल में फिर बना एक व्यक्ति गुलदार का निवाला, मौके पर पहुंची डीएम 

