आ गया नगर निगम कोटद्वार को होश, यातायात पुलिस के साथ बाजार में किये चालान, देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -


कोटद्वार। आखिरकार कोटद्वार नगर निगम के अधिकारियों को गोखले मार्ग और स्टेशन रोड स्थित अवैध अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने का होश आ गया है।

आज नगर निगम कोटद्वार और यातायात पुलिस के साथ गोखले मार्ग और स्टेशन रोड पर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर निगम और पुलिस टीम ने अवैध अतिक्रमणकारियों को खदेड़ते हुए उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। यातायात निरीक्षक कोटद्वार शिव कुमार ने बताया कि कई अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस की ओर 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page