हर की पैड़ी पर ‘पूर्व मुस्लिम यात्रा’ को लेकर विवाद, गंगा सभा ने जताया कड़ा विरोध

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। धार्मिक नगरी हरिद्वार स्थित एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। ‘पूर्व मुस्लिम यात्रा’ के यहां पहुंचने को लेकर तीखा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे धार्मिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है।

गंगा सभा के पदाधिकारियों का आरोप है कि कुछ लोग मुस्लिम नाम और पारंपरिक टोपी पहनकर ब्रह्मकुंड तक पहुंचे, जिससे वहां की धार्मिक व्यवस्था और परंपराओं का उल्लंघन हुआ। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल आस्था को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि इससे सनातन धर्म की छवि को नुकसान पहुंचाने की आशंका भी है।

संस्था ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि इस पूरे मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एक संत की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

गौरतलब है कि पर पहले भी गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर बैनर लगाए जाने का मुद्दा चर्चा में रह चुका है। ऐसे में यह नया विवाद एक बार फिर धार्मिक स्थलों पर आस्था, परंपरा और नियमों को लेकर बहस को हवा दे रहा है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बढ़ते विवाद को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे ने धार्मिक और सामाजिक संवेदनशीलता को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

You cannot copy content of this page