पौड़ी पुलिस ने पैठाणी क्षेत्र में हुयी हत्या की किया खुलासा, आरोपी 12 घण्टे में गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। 18 सितंबर को राजस्व उपनिरीक्षक सुनील सिंह ने थाना पैठाणी पर सूचना दी कि ग्राम खण्डखिल में पुष्कर सिंह रावत की पत्नी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष पैठाणी मय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के सम्बन्ध में पूरी जानकारी की गयी तो पाया कि मृतका के गले पर फंदे का निशान पड़ा है एवं शरीर के अन्य हिस्से में कोई चोट के निशान नहीं थे। रात्रि होने की वजह से शव के पंचायतनामें की कार्यवाही नही हो पायी। अगले दिन सुबह उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जनपद की फोरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्यवाही कर शव को पंचायतनामा हेतु जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया। जिसके पश्चात 19 सितंबर को वादी विनोद सिंह चौहान पुत्र स्व. मंगशीर सिंह चौहान निवासी ग्राम क्वीली, पट्टी बच्छण्स्यूँ जनपद रूद्रप्रयाग (मृतक महिला के भाई) ने थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी बहन ने आत्महत्या नही की है बल्कि उसके पति पुष्कर सिंह रावत ने चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना पैठाणी में धारा 302 भादवि बनाम पुष्कर सिंह पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल पी रेणुका देवी द्वारा उक्त हत्या की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओमप्रकाश मय पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम की ओर से आज उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त पुष्कर सिंह रावत मैलसैण तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पुष्कर सिंह रावत पुत्र स्व. मेहताब सिंह रावत निवासी ग्राम खण्डखिल थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल बताया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल चालक राजेन्द्र सिंह, महिला कांस्टेबल प्रियंका शामिल रहे।

You cannot copy content of this page