सीओ ऑपरेशन विभव सैनी ने किया पुलिस ऑफिस डीसीआरबी का त्रैमासिक निरीक्षण
कोटद्वार। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, विभव सैनी पौड़ी ने पुलिस ऑफिस डीसीआरबी का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। डीसीआरबी में रखे अभिलेखों को चेक किया गया एवं कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया गया।
डीसीआरबी में रखे अज्ञात शव, गुमशुदा, मफरुर, सजायापता, दससाला, थानावार क्राईम, आदि रजिस्टरों का रख रखाव एवं भौतिक सत्यापन किया गया।
तत्पश्चात डीसीआरबी शाखा के ऑनलाइन पोर्टल, SCRB-DCRB पोर्टल, ट्रेक द मिसिंग चाइल्ड, जीप नेट, प्रतिबिम्ब सॉफ्वेयर, आदि को ऑनलाइन चेक किया गया।
प्रभारी डीसीआरबी को सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव व देखभाल ठीक रखने तथा अभिलेखों एवं ऑनलाइन पोर्टलों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







गंगा घाट तो बना दिए, लेकिन श्रद्धालु पहुंचेंगे कैसे? पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर उठे सवाल: मैडम जी यह अर्द्धकुंभ है या फिर कुंभ 

