प्रेस क्लब हरिद्वार के दूसरी बार अध्यक्ष बने धर्मेंद्र चौधरी की टीम को मिला सम्मान

खबर डोज हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार एवं म्यूनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन द्वारा रविवार को यूनियन भवन में प्रेस क्लब हरिद्वार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लगातार दूसरी बार प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष निर्वाचित हुए को जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और कांग्रेस नेताओं ने हार्दिक बधाई दी। वक्ताओं ने उनकी सक्रिय कार्यशैली, निष्पक्ष नेतृत्व और पत्रकारों के विश्वास को उनकी जीत का प्रमुख कारण बताया।
जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज के हर वर्ग की आवाज को सशक्त रूप से उठाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि प्रेस क्लब हरिद्वार जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाएगा।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने कहा कि प्रेस क्लब ने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की परंपरा को आगे बढ़ाया है और नई टीम इस परंपरा को और मजबूत करेगी।
सम्मान से अभिभूत ने कांग्रेस कमेटी और यूनियन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे पत्रकार समाज का सम्मान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रेस क्लब हरिद्वार निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षीय पत्रकारिता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। साथ ही उन्होंने पत्रकारों के हितों की रक्षा, बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था और संस्थागत मजबूती को प्राथमिकता देने की बात कही।
प्रेस क्लब के महामंत्री ने कहा कि नई कार्यकारिणी टीम भावना के साथ कार्य करेगी और पत्रकारों के अधिकारों व प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने प्रेस क्लब को अधिक सक्रिय और संगठित बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम करने की भी जानकारी दी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान महामंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रेस क्लब हरिद्वार ने हमेशा पत्रकार एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने नई कार्यकारिणी को अनुभवी और ऊर्जावान टीम बताते हुए विश्वास जताया कि यह टीम पत्रकार हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी।
समारोह में सम्मानित कार्यकारिणी सदस्यों में धर्मेन्द्र चौधरी (अध्यक्ष), सूर्यकांत बेलवाल (महासचिव), दीपक मिश्रा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), देवेन्द्र शर्मा (उपाध्यक्ष), कुलभूषण शर्मा (सचिव), जोगेन्द्र सिंह मावी (सचिव), काशी राम सैनी (कोष सचिव), तनवीर अली (प्रचार सचिव), मेहताब आलम (सांस्कृतिक सचिव) तथा बालकृष्ण शास्त्री (कार्यालय प्रभारी) शामिल रहे।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, पार्षद महावीर वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार सिंह, नौमान अंसारी, अरशद ख़्वाजा, सुमित त्यागी, रचना शर्मा, नलिनी दीक्षित, पुनीत कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, इमरान मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







