जिला योजना का बजट 100% खर्च, अन्य योजनाओं में भी बेहतर प्रदर्शन: डीएम मयूर दीक्षित, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन हरिद्वार जिले के लिए एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जिला योजना के तहत आवंटित बजट का शत-प्रतिशत उपयोग कर लिया गया है। वहीं केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में भी 85 प्रतिशत से अधिक बजट खर्च किया जा चुका है।

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकारी विभागों के कार्य निष्पादन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। पहले जहां विभागीय लापरवाही के कारण बजट समय पर खर्च नहीं हो पाता था और धनराशि वापस चली जाती थी, वहीं अब विभागों ने समयबद्ध तरीके से योजनाओं को धरातल पर उतारने में बेहतर प्रदर्शन किया है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए जिलों को बजट आवंटित किया जाता है, जिसे उसी वर्ष के भीतर खर्च करना अनिवार्य होता है। बजट का सही उपयोग न होने की स्थिति में न केवल धनराशि वापस लौट जाती है, बल्कि विकास कार्य भी अधूरे रह जाते हैं।
डीएम ने सभी विभागों की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष बजट उपयोग में तेजी आई है, जिससे विकास कार्यों को गति मिली है और आम जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल पा रहा है। उन्होंने आगे भी इसी तरह कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि जिले का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

You cannot copy content of this page