एनएच की खराब हालत पर सख्त हुए डीएम हरिद्वार, एनएचएआई के तीन परियोजना निदेशकों को नोटिस

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों की खराब स्थिति और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सख्त हो गए हैं। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तीन परियोजना निदेशकों को नोटिस जारी किया है और राजमार्गों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने के परियोजना निदेशक, एनएच-34/334 रुड़की, परियोजना निदेशक एनएच-34 देहरादून और परियोजना निदेशक एनएच-34 नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) को नोटिस जारी करते हुए कहा कि जनपद हरिद्वार से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर कई स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके साथ ही सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे, पर्याप्त संकेत चिन्ह (साइनेज), रिफ्लेक्टर और प्रकाश व्यवस्था की कमी के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

जिलाधिकारी ने आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के तहत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त करने, मार्गों पर समुचित संकेत चिन्ह स्थापित करने तथा रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही राजमार्गों पर लगी सभी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल क्रियाशील करने और जहां अंधेरा है वहां नई लाइटें लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन निर्देशों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उन्हें अवगत कराया जाए। यदि तय समय में आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट और जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों का निरीक्षण कर टीम के साथ विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराएं, ताकि सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

You cannot copy content of this page