इलाज के नाम पर युवती से छेड़छाड़ करने वाला डॉक्टर रिजवान गिरफ्तार

खबर डोज, हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में महिला संबंधी अपराधों को लेकर हरिद्वार पुलिस का सख्त रुख एक बार फिर देखने को मिला है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के स्पष्ट निर्देश हैं कि महिलाओं की गरिमा के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे आरोपी किसी भी पेशे या पद से जुड़ा हो।
मामला मंगलौर क्षेत्र का है, जहां एक पिता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि डॉ. रिजवान ने उनकी पुत्री के उपचार के दौरान मर्यादाओं को ताक पर रखकर उसके साथ अभद्रता की। शिकायत को बेहद गंभीर मानते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने इलाज की आड़ में पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की, जिससे न केवल चिकित्सा पेशे की गरिमा को ठेस पहुंची बल्कि इंसानियत भी शर्मसार हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 फरवरी 2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान डॉ. रिजवान पुत्र जबिर, निवासी ग्राम मुख्याली खुर्द, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में मनसा ध्यानी, कांस्टेबल पप्पू कश्यप और होमगार्ड मेनपाल शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कानून का शिकंजा और कसा

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







