हरिद्वार धरने में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत गिरफ्तार, देखिये वीडियो

हरिद्वार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद देशभर में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। राहुल गांधी के समर्थन में आई कांग्रेस आज देशभर में सत्याग्रह आंदोलन कर रही है।
हरिद्वार के गांधी पार्क में सत्याग्रह आंदोलन करने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं की पुलिस से झड़प हुई, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी हरिद्वार धरने में शामिल हुए। जिसके बाद पुलिस ने कई कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेसी नेताओं ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए इसे तानाशाही बताया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारी बिना परमिशन के प्रदर्शन कर रहे थे। इसलिए धारा 144 के तहत कार्रवाई की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







गणतंत्र दिवस समारोह में अनुशासन पर सवाल, उत्तराखंड के दो नए IPS अधिकारियों पर गिरी गाज, अभी से है यह हाल तो भविष्य में जिलों के चार्ज में कैसे दिखाएंगे कमाल 