Haridwar news: रोहित नेगी हत्याकांड के आरोपियों की मंगलौर में पुलिस से हुई मुठभेड़, मुख्य आरोपी को लगी तीन गोली

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून में भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपितों को देहरादून पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपी अजहर के दोनों पांव और एक हाथ में गोली लगी है। जबकि उसके साथी के भी दोनों पैरों में गोली लगी है। हरिद्वार पुलिस के साथ मिलकर देहरादून पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और गंभीर रूप से घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ मुजफ्फरनगर जनपद के बरला पुरकाजी क्षेत्र (उत्तर प्रदेश) में उस समय हुई जब देहरादून पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

मुख्य आरोपी अजहर त्यागी सहित दो दबोचे गए हत्याकांड का मुख्य आरोपी अजहर त्यागी मुजफ्फरनगर जनपद के बरला पुरकाजी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों और एक हाथ में लगी है। वहीं उसके एक अन्य साथी के दोनों पैरों में गोली लगी है। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई।

बीते दिनों प्रेमनगर क्षेत्र में युवक रोहित नेगी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले में मुख्य आरोपी अजहर त्यागी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। बुधवार रात सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, जहां मुठभेड़ के बाद आरोपियों को काबू में लिया गया।

You cannot copy content of this page