हरिद्वार पुलिस ने पंजनहेड़ी गोलीकांड में फरार तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखिए वीडियो

खबर डोज, हरिद्वार। पंजनहेड़ी गोलीकांड मामले में कनखल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में भाजयुमो प्रदेश मंत्री तरुण चौहान, अभिषेक चौहान और गौरव चौहान शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार पंजनहेड़ी क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे, जिसके चलते पुलिस की कई टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थीं।
पुलिस की सक्रियता के चलते आखिरकार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कनखल थाना पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल कराया जा रहा है और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
गौरतलब है कि पंजनहेड़ी में हुई गोलीबारी की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और मामले को लेकर लोगों में काफी चर्चा बनी हुई थी। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी तथ्यों को खंगालने में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







