रेड लाइट जंप सहित अन्य उल्लंघन पर हरिद्वार पुलिस ने किया फोकस, चालक हो जाएं सावधान

–सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात नियम पालन के लिए जनता को जागरूक करना है मकसद
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह के निर्देशानुसार आज 23 जनवरी को हरीलोक तिराहा ज्वालापुर में परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस तथा सीपीयू द्वारा यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।
मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 01, सीट बेल्ट धारण ना करने पर 02, रेड लाइट जंप करने पर 21, ओवरलोड वाहनपर 01, विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 01 व अन्य धाराओं 36 चालान किए गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








गणतंत्र दिवस समारोह में अनुशासन पर सवाल, उत्तराखंड के दो नए IPS अधिकारियों पर गिरी गाज, अभी से है यह हाल तो भविष्य में जिलों के चार्ज में कैसे दिखाएंगे कमाल