कैंसर की बीमारी से पीड़ित हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी का हुआ निधन, पुलिसकर्मियों में शोक की लहर


–आज यमुना नदी किनारे हरिपुर घाट विकासनगर में राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
हरिद्वार। हिमालयन हॉस्पिटल जॉलिग्रांट में उपचार के दौरान कोतवाली रानीपुर में तैनात हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी पुत्र स्व0 श्री श्याम सिंह नेगी निवासी घण्ता थाना चकराता जनपद देहरादून का कर्क रोग के कारण कल दिनांक 30.05.2025 को देहांत हो गया।
आज दिनांक 31.05.2025 को जनपद देहरादून विकासनगर में यमुना किनारे स्थित हरिपुर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान से साथ स्व0 स्वराज सिंह नेगी को अन्तिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके परिजनों के साथ-साथ साथी पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई।
वर्ष 2001 में बतौर आरक्षी उत्तराखण्ड पुलिस में भर्ती हुए स्व0 स्वराज सिंह नेगी की मृत्यु की खबर मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने शोक व्यक्ति किया। अपने मिलनसार व्यवहार के लिए अपने साथियों के बीच विशिष्ट स्थान रखने वाले स्व0 स्वराज सदैव याद किए जाएंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें