वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने पर अब भड़की भीम आर्मी, नाम बदला तो होगा आंदोलन


हरिद्वार। वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने के प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद मामला लगातार गर्माता जा रहा है। अब भीम आर्मी ने इसका विरोध करते हुए नाम बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए वक्ताओं ने कहा कि वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने से वर्तमान सरकार की दलित विरोधी मानसिकता स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रही है। वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम केवल एक खेल स्थल के रूप में सरकार देख रही है, लेकिन यह हॉकी स्टेडियम सामाजिक चेतना के लिए एक देश के युवाओं के लिए राज्य, राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण प्ररेणास्थल है, ताकि हॉकी स्टेडियम से प्ररेणा लेकर देश के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर प्रतिनिधित्व कर सामाजिक चेतना को बढ़ा सकें। कहा कि यदि सरकार वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलती है तो भीम आर्मी आंदोलन को बाध्य होगी।
इस अवसर पर दीपक सेठपुर, सोनू लाठी, अंकुश शेरवाल, रविन्द्र पालीवाल, सूर्या राठौर, मोनू प्रधान, मोदीमल तेगवाल,अशोक कटारिया, शेखर कटारिया,पंकज कटारिया, राजबीर कटारिया आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें