ऋषिकेश में आईजी अनंत कुमार ताकवाले की सरकारी कार का एक्सीडेंट

–ऋषिकेश में नटराज चौक से पहले हुआ हादसा, सभी सुरक्षित
खबर डोज, ऋषिकेश। ऋषिकेश में आईजी अनंत कुमार ताकवाले की सरकारी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा ऋषिकेश में नटराज चौक से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईजी की सरकारी वाहन की सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती क्षणों में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात को सुचारू कराया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर यह सड़क हादसा बताया जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। घटना को लेकर पुलिस महकमे में हलचल देखी गई। फिलहाल सभी संबंधित व्यक्तियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






