कोटद्वार में दिनदहाड़े नशेड़ियों ने व्यवसाई की दीवार तोड़कर खंगाला गोदाम
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240527-WA0016.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। बद्रीनाथ मार्ग से सटे गिवंई स्रोत से लगे कारोबारी गौरव भाटिया के टेंट हाउस के गोदाम में दिनदहाड़े नशेड़ियों द्वारा गिवंई स्रोत की तरफ से दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना की वीडियो भी गिवंई स्रोत नदी के दूसरी तरफ रह-रहे एक व्यक्ति द्वारा घर के अंदर से बनाई गई, लेकिन वह नशेड़ियों से भिड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सूचना मिलने पर आज टेंट हाउस मालिक गौरव भाटिया गोदाम पर पहुंचे और उन्होंने चोरी की घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें