राजधानी में थानाध्यक्ष का कारनामा, नशे में धुत थानाध्यक्ष ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, एसएसपी ने किया सस्पेंड, यह बने नए थानाध्यक्ष, देखिए वायरल वीडियो

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी की पुलिस आए दिन सुर्खियों में रहती है। देर रात नशे में धुत एक थानाध्यक्ष ने अपने ही थाना क्षेत्र में तीन वाहनों को अपने वाहन से टक्कर मार दी। घटना के बाद एसएसपी ने थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर उसी थाने में मामला दर्ज कर दिया। उधर, एसएसपी ने कालसी थानाध्यक्ष को राजपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया है।

जानकारी के मुताबिक देहरादून शहर के राजपुर में रात करीब साढ़े नौ बजे नशे में धुत राजपुर थाने के ही थानाध्यक्ष शेंकी कुमार ने अपनी कार से एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। एसएसपी ने थानाध्यक्ष शेंकी कुमार को निलंबित कर दिया।

मेडिकल के बाद राजपुर थाने में ही उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद कालसी थाना प्रभारी दीपक धारीवाल को राजपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वाहनों को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे शेंकी कुमार को वहां पर मौजूद लोगों ने पहचान लिया और वीडियो बनाने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

You cannot copy content of this page